शोपियां में पूर्व सरपंच के घर में तोडफ़ाड़

Wednesday, Apr 05, 2017 - 11:47 AM (IST)

श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में अज्ञात लोगों ने पूर्व सरपंच के घर में घुस कर तोडफ़ोड़ की। हालांकि, घटना में किसी भी तरह के हताहत की जानकारी नहीं है। सूत्रों ने कहा कि जिला के नागबल इलाके में देर रात अज्ञात लोग पूर्व सरपंच अब्दुल कयूम शेख के घर में घुस आए और उसके घर में तोडफ़ोड़ की। बताया जा रहा है कि शेख का संबंद्ध सत्तारुढ़ पी.डी.पी. से हैं।

इस बीच घटना के तुरन्त बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और अपराधियों को पकडऩे के लिए इलाके में तलाशी अभियान चलाया। फिलहाल, किसी भी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी गई है।

 

Advertising