डीडीसी चुनावों पर हिंसा का साया, कश्मीर में उम्मीदवार को गोली मार किया घायल

Friday, Dec 04, 2020 - 03:27 PM (IST)

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर में हो रहे डीडीसी चुनावों में हिंसा का साया मंडाराता नजर आया। कोकरनाग में अज्ञात बंदूकधारियों ने चुनावी उम्मीदवार को गोली मार दी और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। 
घटना दक्षिणी कश्मीर की है। घायल की पहचान अनीस-उल-इस्लाम के तौर पर हुई है औैर वह जेके अपनी पार्टी का उम्मीदवार है। अनीस संगम कोकरना ब्लाक से चुनाव लड़ रहा है। उसे उसी के क्षेत्र में गोली मारी गई। उसे फौरन अस्पताल ले जाया गया। घटना के फौरन बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया और सर्च अभियान चलाया। खबर लिखे जाने तक सर्च अभियान जारी है।
 

Monika Jamwal

Advertising