हुरिर्यत ने शुक्रवार को शोपियां चलो का किया आहवान

Wednesday, Jan 31, 2018 - 04:01 PM (IST)

श्रीनगर: यूनाइटेड हुरिर्यत ने शुक्रवार को शोपियां चलो का आहवान किया है। शोपियां में 27 जनवरी को सेना की कथित गोलीबारी में दो युवक मारे गए थे वहीं एक युवक ने आज ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हुरिर्यत ने आहवान किया है कि शुक्रवार को जुम्मे की नमाज अता करने के लिए शोपियां मार्च किया जाए और मृतकों को श्रद्धांजलि दी जाए।


शोपियां में सेना की गोलीबारी में जावेद अहमद भट्ट और सुहेज जावेद नाम के दो युवक मारे गए थे और आज एसकेएमाईएस में ईलाज के दौरान रईस अहमद गनई नाम के एक और युवक की मौत हो गई। सिविल हत्याओं को लेकर जम्मू कश्मीर विधानसभा में सरकार के खिलाफ काफी विरोध हुआ है।
 

Advertising