आर्टिस्ट की पेंसिल की नोक पर अनोखी कलाकारी, बना दी भगवान श्रीराम की दिल को छूने वाली प्रतिमा

punjabkesari.in Friday, Jan 19, 2024 - 02:28 PM (IST)

नेशनल डेस्क: अयोध्या राम मंदिर को लेकर सोशल मीडिया पर अलग- अलग कहानियां सामने आ रही हैं। हाल ही में ऐसे ही एक आर्टिस्ट के बारे में जानकारी सामने आई है, जिन्होने पेंसिल की नोक पर श्रीराम की कलाकृति बनाई है। यह युवा आर्टिस्ट राजस्थान के जयपुर के महेश नगर का रहने वाला है और इसका नाम नवरत्न प्रजापति है।

PunjabKesari

इस आर्टिस्ट का नाम पहले से ही गिनीज बुक ऑफ वलर्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। इस मूर्ति को बनाने में 5 दिन का समय लगा और लंबाई 1.3 सेंटीमीटर है। पेंसिल की नोक पर तराशी गई इस मूर्ति में भगवान राम के हाथ में धनुष और दूसरे हाथ में बाण दिखाया गया है। यह मूर्ति राम म्यूजियम में रखने के लिए राम ट्रस्ट को भेंट की जाएगी ताकि भगवान राम के भक्त इसके दर्शन कर सकें।

PunjabKesari

 जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले नवरत्न ने 2 एमएम की लकड़ी की चम्मच, पेंसिल की नोक पर भगवान गणपति, महावीर स्वामी ,महाराणा प्रताप, वल्लभ भाई पटेल, महात्मा गांधी, डॉ भीमराव अंबेडकर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और 101 कड़ी चैन की भी बनाई है। पेंसिल की नोक पर उकेरी गई इस रामलला की इस प्रतिमा को काफी पसंद किया जा रहा है।    


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News