TV से राजनीति तक कभी नहीं हुई लैंगिक भेदभाव की शिकार: स्मृति ईरानी

Monday, Dec 05, 2016 - 11:12 AM (IST)

मुम्बई: केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व अभिनेत्री स्मृति ईरानी का कहना है कि उन्हें इस बात पर गर्व है कि टी.वी. तथा राजनीति या सरकार में अपना दायित्व निभाते समय उन्हें कभी भी किसी तरह के लैंगिक भेदभाव का सामना नहीं करना पड़ा।

लोकप्रिय टी.वी. धारावाहिक ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में तुलसी की भूमिका से स्मृति ईरानी का नाम घर-घर में जाना जाने लगा था। स्मृति ने कहा कि यह देश की खासियत है कि कुछ लोगों द्वारा महिलाओं को नीचा दिखाने की कोशिश किए जाने के बावजूद महिलाओं ने महत्वपूर्ण स्थान हासिल किए हैं।

Advertising