केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का कोरोना से निधन, एम्स में चल रहा था इलाज

punjabkesari.in Wednesday, Sep 23, 2020 - 09:51 PM (IST)

नई दिल्लीः कोरोना संक्रमण से जूझ रहे केंद्रीय रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी का निधन हो गया है, सुरेश अंगड़ी को इलाज के लिए दिल्ली के AIIMS में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस खबर से उनके परिवार के साथ ही केंद्रीय मंत्रिमंडल में भारी शोक है।

कोविड -19 की चपेट में जो केंद्रीय मंत्रियों आए हैं उनमें गृह मंत्री अमित शाह, कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, आयुष मंत्री श्रीपाद नायक, जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, संसदीय मामलों के राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान शामिल हैं।

वहीं 11 सितंबर को सुरेश अंगड़ी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इस बात की जानकारी खुद सुरेश अंगड़ी ने ट्वीट करके दी थी। उन्होंने ट्वीट करके लिखा था, आज मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। फिलहाल मैं अच्छा हूं, डॉक्टरों ने जो सलाह दी है, उसका पालन कर रहा हूं। इसके साथ ही सुरेश अघाड़ी ने अपील की है कि जो लोग भी पिछले कुछ दिन में उनके संपर्क में आए हैं वह लोग अपने स्वास्थ का खयाल रखें और किसी भी तरह के लक्षण उनके अंदर आते हैं तो अपना टेस्ट करा लें। 

पीएम मोदी ने जताया दुख
केंद्रीय रेल राज्य मंत्री के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुख जताया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'श्री सुरेश अंगड़ी एक असाधारण कार्याकर्ता थे, जिन्होंने कर्नाटक में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कड़ी मेहनत की। वह एक समर्पित सांसद और प्रभावी मंत्री थे। उनका निधन दुखद है। इस दुख की घड़ी में मेरे विचार उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं। ओम शांति।' 

PunjabKesari

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News