केंद्रीय मंत्री NITIN GADKARI ने नागपुर सीट से दाखिल किया नामांकन, कहा- NDA सत्ता बरकरार रखेगा

punjabkesari.in Wednesday, Mar 27, 2024 - 06:18 PM (IST)

नेशनल डेस्क : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को महाराष्ट्र के नागपुर लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया और विश्वास जताया कि राजग सरकार केंद्र में सत्ता में बनी रहेगी। नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले गडकरी ने शहर में एक रोड शो निकाला। इस दौरान उनके साथ उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता प्रफुल्ल पटेल मौजूद रहे।

पर्चा दाखिल करने से पहले एक सभा को संबोधित करते हुए, गडकरी ने कहा, “लोगों के आशीर्वाद से, राजग सरकार पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सत्ता बरकरार रखेगी।'' मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री फडणवीस और अजित पवार के नेतृत्व में महाराष्ट्र में बड़े पैमाने पर विकास होगा। उन्होंने कहा, ‘‘हमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत को ‘विश्व गुरु' बनाना है और इसे एक खुशहाल एवं समृद्ध राष्ट्र में बदलना है।''


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Recommended News

Related News