देखिए नितिन गडकरी की बेटी की शादी की Inside Photos

Monday, Dec 05, 2016 - 10:25 AM (IST)

नागपुर: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की बेटी की रविवार को शादी हुई, जिसमें केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, वेंकैया नायडू, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस समेत कई बड़ी राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं। गडकरी की सबसे छोटी बेटी केतकी का विवाह आदित्य कासखेदिकर के साथ हुआ। केतकी गडकरी की 3 संतानों में सबसे छोटी है जबकि आदित्य अमेरिका मेंं फेसबुक में काम करते हैं।

असम के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे, केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, प्रकाश जावडेकर, हंसराज अहीर, पीयूष गोयल, योगगुरु रामदेव और पूर्व विमानन मंत्री एवं वरिष्ठ राकांपा नेता प्रफुल पटेल आदि इस मौके पर मौजूद अतिविशिष्ट हस्तियां थीं। शादी को लेकर काफी अच्छा इंतजाम किया हुआ था।

Advertising