The Kashmir Files देख रो पड़े केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, बोले-देश का हाल कश्मीर से कम नहीं होगा

Wednesday, Mar 16, 2022 - 11:25 AM (IST)

नेशनल डेस्क: 'द कश्मीर फाइल्स' 90 में कश्मीर में पंडितों पर हुए अत्याचार के उस असल दर्द का बयां करती है जिसको उन लोगों ने सहा है। 'द कश्मीर फाइल्स' को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर कई केंद्रीय मंत्रियों ने इस फिल्म को सराहा है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी मंगलवार को फिल्म देखी। फिल्म देखने के बाद जब गिरिराज सिनेमाघर से बाहर निकले तो काफी भावुक नजर आए। गिरिराज ने कहा कि इस फिल्म को गांव-गांव में भी दिखाया जाना चाहिए।

 

आत्मा को झकझोर रही 'द कश्मीर फाइल्स' 
गिरिराज सिंह ने कहा कि यह फिल्म आत्मा को झकझोर रही है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म नहीं होती तो देश सच नहीं जान पाता, सभी बस उतना जानते थे जितना अखबारों में पढ़ा। गिरिराज सिंह ने कहा कि अगर अभी से नहीं संभले तो देश के हालात भी कश्मीर से कम नहीं होंगे। गिरिराज ने भरी आंखों से कहा कश्मीरी पंडितों ने बहुत सहा है। बता दें कि द कश्मीर फाइल्स में दिखाया गया है कि किस तरह कश्मीर में पंडितों को धर्म परिवर्तन, भागने को मजबूर किया गया और जिन लोगों ने इससे इनकार किया उनकी हत्या की गई।

Seema Sharma

Advertising