केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड उपयुक्त व्यवहार के वीडियो किए आमंत्रित

Sunday, Jan 16, 2022 - 01:32 PM (IST)

नेशनल डेस्क : नेशन मास्क के प्रति जागरुकता और कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश के नागरिकों से वीडियो आमंत्रित किए हैं। वीडियो लगभग 10 सैकेंड, 30 सैकेंड या 60 सैकेंड का होना चाहिए। वीडियो सीधे https://www. mygov.in साइट पर सबमिट किए जा सकते हैं। इन वीडियो को सोशल मीडिया इंस्टाग्राम, ट्विटर, फेसबुक, लिंक्डइन यूट्यूब पर चैट, चिंगारी, रोपोसो बोलो इंडिया आदि पर हैशटैग fIndia Fights Corona और टैग @MyGovIndia और @MoiHFWIndia के साथ सांझा किया जाना चाहिए। पेज पर मास्क के उपयोग और कोचिह्न उपयुक्त व्यवहार का पालन करने के लिए आपके संदेश के साथ सोशल मीडिया पोस्ट का लिंक सांझा किया जाना चाहिए वीडियो सबमिट करने की अंतिम तिथि 21 जनवरी है।

ओमिक्रॉन के चलते शुरू किया यह अभियान
प्रवक्ता ने कहा कि कोरोना के की लड़ाई हमेशा लोगों द्वारा संचालित रही है। देश में समय-समय पर अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया है कि सवा सौ करोड़ लोग एक साथ क्या कर सकते हैं। जनता कर्फ्यू के साथ महामारी से लड़ने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीन अभियान में योगदान देने तक, भारत पूरे जोश के साथ इस वायरस के खिलाफ प्रमुख सुरक्षा में बायरस से लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हम 2022 में प्रवेस कर चुके हैं और हम ओमिक्रॉन की चुनौती का सामना कर रहे हैं।  इस लड़ाई को नए सिरे से ऊर्जा और ताकत की जरूरत है। हमें एक बार फिर एक साथ आने की जरूरत है ताकि वायरस के प्रसार को रोका जा सके और अपने लोगों की रक्षा जा सके। वायरस के खिलाफ प्रमुख सुरक्षा में से एक मास्क का उपयोग, हाथ धोने, सामाजिक दूरी और बंद स्थानों को हवादार करने के साथ कोविड के उचित व्यावहार का पालन करना है। 

सर्वश्रेष्ठ वीडियो सरकारी चैनलों पर होंगे प्रसारित
स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि दम सर्वश्रेष्ठ वीडियो दूरदर्शन और भारत सरकार के सभी आधिकारिक चैनलों पर दिखाए जाएंगे। प्रत्येक राज्य और भाषा के लिए तीन सर्वश्रेष्ठ वीडियो चुने जाएंगे और सर्वश्रेष्ठ वीडियो क्रिएटर्स को सरकार द्वारा विधिवत मान्यता "जाएगी। कोई प्रवेश शुल्क नहीं है। यीतियों में कोई भड़का आपतिजनक या अनुचित सामग्री नहीं होनी चाहिए चूंकिपीडियो सभी आयु समूहों द्वारा देखने के लिए खुला है। आयोजकों और न्यायाधीशों के पास से किसी भी प्रविष्टि को हटाने का अधिकार सुरक्षित है अस्वीकृत प्रतिष्टियों के प्रतिभागियों को कोई सूचना नहीं आएगी।

rajesh kumar

Advertising