केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन सिंह बोले- 13 दिन में डबल हो रहे कोरोना के मामले

Sunday, May 24, 2020 - 05:07 PM (IST)

नेशनल डेस्कः केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री हर्षवर्धन सिंह ने रविवार को कहा कि भारत में सही समय पर लॉकडाउन लगाया गया था। लॉकडाउन से पहले देश में कोरोना से संक्रमित लोग 3.4 दोगुने हो रहे थे। लेकिन अब देश में कोरोना के मामले 13 दिन में डबल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अन्य विकसित देशों ने निर्णय को लेने के लिए कई दिन बर्बाद कर दिए। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कुछ देशों में जब स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई तो उन्होंने लॉकडाउन का निर्णय लिया और ज्यादातर जगहों पर यह आंशिक लॉकडाउन था।

Yaspal

Advertising