चाचा ने किया सात वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म

Friday, Mar 17, 2017 - 09:46 PM (IST)

जयपुर: राजस्थान में झुंझुनूं जिले के पिलानी कस्बे में एक सात वर्षीय बालिका के साथ उसके चाचा द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बे के बस स्टैंड के पीछे खाडा बस्ती में आरोपी ने बालिका को टॉफी देने का बहाना बनाकर घर से दूर झाडियों में ले जाकर दुष्कर्म किया। 

बाद में घायल अवस्था में घर पहुंची बच्ची ने चाचा की घिनौनी करतूत के बारे में परिजनों को बताने पर बालिका को अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे झुंझुनूं अस्पताल भेज दिया गया। बाद में उसकी हालत खराब होने पर उसे जयपुर के जे के लॅान अस्पताल रेफर कर दिया गया। जे के लॉन अस्पताल अधीक्षक डा. अशोक गुप्ता के अनुसार दुष्कर्म पीडित बालिका को सुबह छह बजे अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उसका इलाज किया जा रहा है। 

पीड़ित बच्ची का हाल जानने के लिए राजस्थान राज्य बाल अधिकार आयोग की अध्यक्ष मनन चतुर्वेदी ने अस्पताल पहुंचकर बालिका के परिजनों एवं चिकित्सकों से मिलकर उसके इलाज के बारे में जानकारी ली।  

Advertising