उमा भारती को बीजेपी में मिली बड़ी जिम्मेदारी, इस पद पर रहकर पार्टी के लिए करेंगी काम

Sunday, Mar 24, 2019 - 10:27 AM (IST)

नई दिल्ली: भाजपा ने इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ रहीं केंद्रीय मंत्री उमा भारती को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा ने उमा भारती को अपना राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। वर्तमान लोकसभा में झांसी का प्रतिनिधित्व करने वाली भारती ने आम चुनाव नहीं लड़ने की इच्छा जताई थी, जिसके बाद पार्टी ने उन्हें इस पद पर नियुक्त किया है। उमा ने कहा था कि वह मई से 18 महीने की तीर्थयात्रा पर जाना चाहती हैं।

भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति के सचिव जेपी नड्डा ने शनिवार को यहां पार्टी मुख्यालय में उम्मीदवारों की छठी सूची जारी करते हुए कहा कि उमा भारती ने इस बार चुनाव न लड़ने और पार्टी संगठन के लिए काम करने की इच्छा जताई थी जिसे स्वीकार करते हुए पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया हैै।

Seema Sharma

Advertising