उमा भारती को सीने में दर्द की शिकायत, एम्स में भर्ती

Friday, Jun 24, 2016 - 08:22 PM (IST)

नई दिल्ली: सीने में दर्द की शिकायत के बाद केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती को शुक्रवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) मंे भर्ती कराया गया। एम्स के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने कहा कि मंत्री को आर्थोपेडिक विभाग के प्रमुख डॉ. राजेश मल्होत्रा की निगरानी में नए निजी वार्ड में भर्ती कराया गया। मंत्रालय के प्रवक्ता समीर सिन्हा ने कहा, ‘‘सीने में दर्द की शिकायत के बाद उमा भारती को अस्पताल में भर्ती कराया गया।’’

मंत्री के एक करीबी सूत्र ने कहा कि जब वह 6, अकबर रोड स्थित अपने आधिकारिक आवास पर थीं। तभी शाम करीब छह बजे उनके सीने मंे दर्द शुरू हुआ।  एम्स के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने कहा कि उन्हें आज शाम भर्ती किया गया। उनकी पीठ में जकडऩ है और घुटने में भी दर्द है। पीठ में जकडऩ के कारण हो सकता है कि उन्हें सीने में दर्द महसूस हुआ हो। विशेषज्ञों की एक टीम उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए है।

Advertising