UK Election में भी छाए मोदी, PM जॉनसन की पार्टी ने हिंदी में जारी किया थीम सांग (Video viral)

Wednesday, Dec 11, 2019 - 12:18 PM (IST)

लंदनः ब्रिटेन में गुरुवार को आम चुनाव होने वाले हैं। चुनाव में भारतीयों को रिझाने के लिए हर हथकंडा अपनाया जा रहा है। इसके लिए सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी ने बाकायदा हिंदी में गाना लॉन्च किया है। ब्रिटेन की कुल आबादी करीब 8 करोड़ है। इस आबादी में 2.5 % भारतीय हैं। ब्रेडफर्ड जैसे इलाकों में भारतीयों का खासा दबदबा है। इसलिए उन्हें अहम वोट बैंक माना जा रहा है।  कंजरवेटिव पार्टी का ये हिंदी थीम सांग तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रधानमंत्री जॉनसन की कंजरवेटिव पार्टी के भारतीय उम्मीदवार और पूर्व सांसद शैलेष वारा ने वीडियो ट्वीट किया है। इसमें हिंदी गीत सुनाई देता है, जिसमें जॉनसन को जिताने और लेबर पार्टी के नेता जेरेमी कॉर्बिन के विरोध में कई बातें सुनाई देती हैं। वीडियो में पीएम मोदी के साथ जॉनसन की तस्वीरें भी हैं। साथ ही ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त की भी तस्वीर है।

 

A call to the British Indian community to vote Conservative pic.twitter.com/KcbOqT2wwa

— Shailesh Vara (@ShaileshVara) December 7, 2019

गीत के बोल हैं- ‘जागो...जागो...जागो, चुनाव फिर से आया है। बोरिस को जिताना है, देश को आज बचाना है। कुछ करके हमें दिखाना है।’ लोगों का कहना है, ‘वीडियो किसी लोकल स्टूडियो में बनाया गया है ताकि स्थानीय कलाकारों के लिए नौकरियां पैदा की जा सकें।’

वीडियो में कुछ लोग मंदिर में लेबर पार्टी के खिलाफ बातें कहते नजर आते हैं। जैसे जेरेमी मोदी-विरोधी, इंडिया-विरोधी हैं। लेबर पार्टी के आने पर हिंदू और सिख सुरक्षित नहीं रहेंगे।

Tanuja

Advertising