मैट्रिमोनियल साइट पर महिला को शादी का झांसा देकर ठगे 62 लाख रुपए, खुद को बताया ब्रिटेन का सिविल इंजीनियर

Monday, Jan 17, 2022 - 05:17 PM (IST)

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे में एक 62 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। दरअसल,  शादी के नाम पर एक शख्स ने महिला से 62 लाख रुपए की ठगी की। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी शख्स उससे एक मैट्रिमोनियल साइट पर मिला था जिसके बाद दोनों में बातचीत शुरू हुई थी और शख्स ने झूठ बोला कि वह ब्रिटेन में काम करने वाले एक सिविल इंजीनियर है।  
 
महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पिछले साल दिसंबर में उसकी पहचान एक शख्स से हुई थी जिसने खुद को ब्रिटेन में काम करने वाला सिविल इंजीनियर बताया था। मैट्रिमोनियल साइट पर हुई इस जान पहचान फोन कॉल और वीडियो कॉलिंग में भी बदली। जिसके बाद आरोपी ने उससे शादी करने का झूठा वादा किया था और इसी धोखे  में वह इससे 62 लाख की ठगी की है। आरोपी ने महिला को यह कहा था कि वह भारत में सेटल होना चाहता है और वह उससे शादी भी रचाना चाहता है। महिला आरोपी के झांसे में आ गई और उसको पैसे दे दिए। महिला एक निजी कंपनी में मैनेजमेंट प्रोफेशनल है। 
 
महिला का कहना है कि उस शख्स ने उससे 15 अलग-अलग अकाउंट में पैसे मंगवाए थे। आरोपी ने उसे यह कहकर पैसे मंगवाए थे कि वह उसके लिए ब्रिटेन से कुछ सामान भेज रहा है जिसके लिए उसे कुछ टैक्स, फीस और चार्जेस देने पड़ रहे हैं। महिला को जब पता लगा कि आरोपी शख्स ने उसे धोखा दिया है तो उसने इस बात की शिकायतपुलिस से की जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 
 

Anu Malhotra

Advertising