मुंबईः सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे वकील उज्जवल निकम

Tuesday, Jun 05, 2018 - 09:37 AM (IST)

पुणेः प्रसिद्ध वकील उज्ज्वल निकम एक सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। उनकी कार को पीछे से पुलिस के एक वाहन ने खंडाला घाट इलाके में पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर टक्कर मार दी। हालांकि पुलिस के गश्ती वाहन में सवार दो पुलिसकर्मियों को हल्की चोटें आई हैं। यह घटना करीब रात आठ बजे हुई। निकम मुंबई आ रहे थे। रायगड के एक पुलिस अधिकारी के अनुसार पुलिस के गश्ती वाहन ने निकम की कार को पीछे से टक्कर मार दी।

यह घटना तब हुई जब निकम के कार के चालक ने वाहन की गति को घाट की तरफ हुए एक अन्य दुर्घटना को देखते हुए कर दी थी। अधिकारी ने बताया कि निकम सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारियों को अस्पताल ले जाया गया जबकि निकम मुंबई रवाना हो गए। निकम विशेष सरकारी वकील हैं। उन्होंने कई बड़े आतंकवादी मामलों को अपने हाथों में लिया है।

Seema Sharma

Advertising