महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, सुभाष देसाई के बेटे ने थामा शिंदे की शिवसेना का दामन

Monday, Mar 13, 2023 - 06:49 PM (IST)

नेशनल डेस्क: शिवसेना का नाम और सिंबल छिन जाने के बाद भी उद्धव ठाकरे को एक और बड़ा झटका लगा है। उद्धव ठाकरे के बेहद करीबी और बड़े नेता सुभाष देसाई के बेटे भूषण देसाई ने एकनाथ शिंदे का दामन थाम लिया है। भूषण देसाई ने मुख्यमंत्री एकनाथ के नेतृत्व में शिवसेना की सदस्यता ले ली है। 

बालासाहेब मेरे भगवान
शिवसेना में शामिल होने के बाद भूषण देसाई ने कहा, 'बालासाहेब मेरे भगवान हैं। एकनाथ शिंदे हिंदुत्व के विचारों को आगे बढ़ा रहे हैं। मुझे उस पर विश्वास है। उनके साथ पहले काम किया है और आगे भी मैं उसके साथ खड़ा रहूंगा। एक सामाजिक कार्यकर्ता होने के नाते में शिंदे से प्रेरित हूं।

कई दलों के लोग हमसे जुड़ रहे हैं- शिंदे
भूषण देसाई के पार्टी में शामिल होने के बाद एकनाथ शिंदे ने कहा कि विधानसभा सत्र चल रहा है। यहां हमारा सेशन चालू है और भूषण सुभाष देसाई हमारे साथ शामिल हो गए हैं। बालासाहेब के विचार पर चलने वाली सरकार महाराष्ट्र में है। कई दलों के लोग हमसे जुड़ रहे हैं। सीएम शिंदे ने आगे कहा कि जब हमने जाने (अलग होने) का फैसला किया था, तब हमारे साथ 40 विधायक और 13 सांसद थे। लेकिन उसके बाद कई लोग हमसे जुड़े हैं। 

 

rajesh kumar

Advertising