पति का आरोप- पत्नी का हुआ ब्रेनवॉश, महिला ने फोन पर खोली पोल, कहा- मैं...

punjabkesari.in Thursday, May 28, 2026 - 04:11 PM (IST)

Brainwashing Allegations Case : उदयपुर से शुरू हुआ एक पारिवारिक और सामाजिक विवाद अब मुंबई की बैंक तक पहुंच गया है। एक पति ने अपनी पत्नी पर ब्रेनवॉश और जबरन धर्म परिवर्तन की कोशिश का सनसनीखेज आरोप लगाया है। वहीं दूसरी तरफ पत्नी ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए इसे केवल एक घरेलू झगड़ा बताया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उदयपुर के सुखेर थाने की पुलिस जांच के लिए मुंबई पहुंच चुकी है।

जानें क्या है पूरा मामला?

उदयपुर के रहने वाले एक युवक ने सुखेर थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी पत्नी मुंबई के एक बैंक में नौकरी करती है। पति का आरोप है कि बैंक में ही काम करने वाले दो सहकर्मियों (Colleagues) ने उसकी पत्नी का ब्रेनवॉश किया और उसे धर्म परिवर्तन के लिए उकसाया। पति का दावा है कि उसकी पत्नी ने अचानक हिजाब पहनना शुरू कर दिया था। शिकायत के मुताबिक दो लोग उसकी पत्नी और बेटी को अपने साथ लेकर चले गए जिसके बाद पति ने पुलिस में एफआईआर (FIR) दर्ज कराई।

महिला का पलटवार: मैं हिंदू हूं और हिंदू ही रहूंगी

इस मामले में नया मोड़ तब आया जब आरोपी महिला ने खुद सामने आकर फोन पर अपनी बात रखी। महिला ने पति के सभी दावों को सिरे से खारिज कर दिया। महिला ने साफ कहा, मेरा जन्म एक हिंदू परिवार में हुआ है और मैं आगे भी हिंदू धर्म में ही रहूंगी। मुझे किसी ने धर्म बदलने के लिए मजबूर नहीं किया।

यह भी पढ़ें: अब बाथरूम के अंदर भी देख पाएंगे पूरी फिल्म, सिनेमाघरों ने खोज निकाला गजब का आइडिया

महिला के अनुसार उनके बीच पारिवारिक झगड़ा चल रहा है जिसे उनका पति गलत तरीके से पेश कर रहा है। महिला ने बताया कि वह किसी के बहकावे में आकर नहीं भागीं बल्कि अपनी मर्जी से बेटी को साथ लेकर फ्लाइट से मुंबई आईं और वहां अपनी बैंक की नौकरी कर रही हैं।

वहीं मामला दो राज्यों से जुड़ने और संवेदनशील होने के कारण उदयपुर पुलिस की एक टीम मुंबई पहुंच चुकी है। पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस उस बैंक में जाकर जांच करेगी जहां महिला काम करती है। जिन दो सहकर्मियों पर आरोप लगे हैं उनसे पूछताछ की जा सकती है। पुलिस दोनों पक्षों के बयान और सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News