अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम का चयन 18 को, पहुंचे यहां

Wednesday, Dec 14, 2016 - 01:19 AM (IST)

चंडीगढ़, (संघी): पंचकूला में 5 से 7 जनवरी तक आयोजित होने वाली आल इंडिया अंडर-19 महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने वाली हरियाणा की क्रिकेट टीम के चयन 18 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे पंचकूला सैक्टर-6 स्थित हंसराज पब्लिक स्कूल में किया जाएगा।

हरियाणा महिला क्रिकेट व कल्याणकारी एसोसिएशन की प्रधान जया भारद्वाज ने बताया कि इस महिला चयन ट्रायल में अंडर-19 वर्ग की पूरे हरियाणा प्रदेश व चंडीगढ़ की खिलाड़ी भाग ले सकेंगी। चुनी गई टीम का 2 से 4 जनवरी तक कोङ्क्षचग कैंप लगाया जाएगा।

Advertising