'इतना फोड़ूंगी न तुझे...', दिल्ली मेट्रो में सीट को लेकर बुरी तरह भिड़ी दो महिलाएं, वायरल हुई VIDEO

Saturday, Feb 24, 2024 - 01:38 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली मेट्रो आए दिन नाच- गाना, लड़ाई- झगड़े को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है। डीएमआरसी की चेतावनी के बावजूद मेट्रो में बवाल लगातार बढ़ता जा रहा है और बिल्कुल भी रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच मेट्रो में सीट को लेकर दो महिलाओं के बीच धक्का-मुक्की हो गई। इसका वीडियो बड़ी तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि मेट्रो में सफर कर रही दो महिलाओं के बीच सीट को लेकर बहसबाजी हो गई। कहासुनी जल्द ही मार कुटाई में बदल गई। बहसबाजी के दौरान एक ने दूसरी को धक्का दिया तो उसने जवाब में पहली लड़की के सिर पर थप्पड़ जड़ा और टांग फंसाकर उसे नीचे गिराने की कोशिश की। पहली लड़की ने भी पलटवार किया और कहा कि तू जानती है मैं कौन हूं? इतना फोड़ूंगी न, मैं एक सिंगर हूं। साथ ही वह फोन में नंबर मिलाकर उसके सबक सिखाने की धमकी देती है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Unfilter Delhi (@unfilterdelhi)


बता दें कि, दिल्ली मेट्रो में सीट को लेकर लड़ाई का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी दो महिलाओं के बीच काफी बवाल हुआ था। एक महिला ने दूसरी महिला को थोड़ा सा खिसकने के लिए कहा और दोनों के बीच बहसबाजी शुरू हो गई थी। यह वीडियो भी काफी वायरल हुआ था और कई यूजर ने काफी मजे लिए थे। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा था 'बैग रखने के लिए जगह है वहां, लेकिन एक इंसान के लिए नहीं है।' एक अन्य यूजर ने लिखा था 'सीट ही हटा दो'। 

 

rajesh kumar

Advertising