लाल किला हिंसा मामले में दोउपद्रवी गिरफ्तार, देश छोडकर भाग रहा था एक विदेशी नागरिक

Wednesday, Mar 10, 2021 - 11:12 AM (IST)

नेशनल डेस्क:  26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर लाल किला पर हुई हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस के हाथ एक और कामयाबी लगी है। पुलिस अपराध शाखा ने बुधवार को दो और उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी मनिंदरजीत सिंह डच नागरिक है जो फर्जी दस्तावेजों के आधार पर देश से फरार होने की कोशिश कर रहा था।

दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी मनिंदरजीत सिंह जाली दस्तावेजों पर भारत से भागने की कोशिश कर रहा था। क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे आईजीआई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस पहले से जारी था। दूसरा शख्स  का नाम खेम प्रीत सिंह है, जिसने 26 जनवरी को जिसने पुलिस पर फरसे से हमला किया था।


पुलिस की मानें तो मनिंदरजीत सिंह 26 जनवरी को  भाला लेकर लाल किला पहुंचा था और लोगों को भड़का रहा था।  उसकी तलाश में पंजाब के कई जगहों पर छापेमारी की गई थी लेकिन वह अंडरग्राउंड हो गया था। सूचना के आधार पर उसे हवाई अड्डे से  गिरफ्तार किया गया। वहीं दूसरा आरोपी खेम प्रीत हाथ में फर्सा लेकर लाल किले के अंदर घुसा था और वहां पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला किया था। सीसीटीवी फटेज से इन दोनों की पहचान हुई।

याद हो कि दिल्ली में किसानों के ट्रैक्टर रैली के दौरान 26 जनवरी को कई जगहों पर हिंसा हुई थी। कई लोग लाल किला परिसर में दाखिल हो गए और वहां धार्मिक झंडा भी लगा दिया था। इस मामले में अबतक पुलिस ने करीब 150 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं 44 एफआईआर दर्ज की है।

vasudha

Advertising