Mumbai Building Fire: बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, बच्चे और महिला की मौत

punjabkesari.in Wednesday, Aug 12, 2026 - 09:20 AM (IST)

मुंबई : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के विले पार्ले इलाके में एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहां एक 12 मंजिला रिहायशी इमारत की 11वीं मंजिल पर स्थित दो फ्लैटों में अचानक भीषण आग लग गई। इस हादसे में ढाई साल के एक मासूम बच्चे और 23 वर्षीय युवती की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो दमकलकर्मियों (Firefighters) समेत छह अन्य लोग घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि आग बिजली की वायरिंग और इंस्टॉलेशन, एक एसी यूनिट और दोनों घरों में करीब 4,000 वर्ग फुट के इलाके में मौजूद अन्य घरेलू सामान तक फैल गई। 8 लोग, जिनमें दो दमकलकर्मी भी शामिल थे घायल हो गए और उन्हें दो अस्पतालों में ले जाया गया।

 

नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि ढाई साल के बच्चे जिसकी पहचान अबीर के तौर पर हुई है और 23 साल की महिला अंकिता को नानावटी अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। चार अन्य घायलों का भी अस्पताल में इलाज किया गया और बाद में दो लोगों को छुट्टी दे दी गई। वहीं दो अन्य लोगों की हालत स्थिर बताई गई।

यह भी पढ़ें: मशहूर पहलवान के घर गूंजी किलकारी, महाशिवरात्रि पर दिया बेटी को जन्म, बोलीं- 'घर आई नन्ही पार्वती'

अधिकारियों ने बताया कि घायल दो दमकलकर्मियों - मनोज सोनावणे (30) और शिवम द्विवेदी (29) - को इलाज के लिए पास के कूपर अस्पताल ले जाया गया और बाद में उन्हें छुट्टी दे दी गई। उन्होंने बताया कि घटना के बाद दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और बुधवार सुबह 1 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने आगे कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News