कश्मीर में आतंकियों ने फिर बनाया बाहरी श्रमिकों को निशाना, दो को गोली मारी, घायल

Monday, Apr 04, 2022 - 02:46 PM (IST)

श्रीनगर: आतंकवादियों ने एक बार फिर बाहरी मजदूरों को निशाना बनाया है। पुलवामा में उग्रवादियों ने दो लोगों को गोली मार दी। दोनों बुरी तरह से घायल हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।


जानकारी के अनुसार पुलवामा के लुजराह में उग्रवादियों ने दो बाहरी मजदूरों  को गोली मार दी। उनकी पहचान बिहार के जोको चैधरी और उसके पुत्र पतलेशवर कुमार के तौर पर हुई है। पतलेशवर को दाईं बाजू में और उसके पिता को बाजू और टांग में गोली लगी है। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।


सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और हमलावरों की तलाश की जा रही है।


आपको बता दें कि इससे पहले रविवार को भी नवपोरा में दो बाहरी मजदूरों को आतंकियों ने गोली मार दी थी। उनका भी अस्पताल में ईलाज चल रहा है।
 

Monika Jamwal

Advertising