गुरेज हिमस्खलन : मौत से जिन्दगी हार गए जवान, दो और जवानों के शव मिले

Monday, Dec 18, 2017 - 11:43 PM (IST)

श्रीनगर : नाथ कश्मीर के बांडीपोरा के गुरेज में रविवार को आए हिमस्खलन में लापता हुए जवान मौत से जिन्दगी की जंग हार गए। दो और जवानों के शव आज बरामद किए गए। एक अन्य जवान अभी भी लापता है। अधिकारिक जानकारी के अनुसार दो शव मिल गए हैं पर तीसरे जवान का पता नहीं चल पाया है। सेना द्वारा अभी बचावकार्य और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। रविवार रात को गुरेज में हिमस्खलन में जवानों के लापता होने के बाद से ही सेना की टीमों द्वारा बचाव एवं तलाशी अभियान जारी है। सेना के अनुसार दो जवानों के शव हथियारों सहित बकटोर के पास मिले। मृतकों की पहचान शिव सिंह और परमणिक के रूप में हुई है। दोनों जवान 36 आरआर के थे।
 

Advertising