ओडि़शा में दो नाबालिग लड़कियों से बलात्कार

Sunday, May 13, 2018 - 08:15 PM (IST)

नेशनल डेस्कः ओडि़शा के बालेश्वर और केंद्रपाड़ा जिलों में दो नाबालिग लड़कियों के साथ कथित रुप से बलात्कार किया गया। पुलिस ने बताया कि दोनों ही मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सोरो थाना के प्रभारी निरीक्षक दिलीप साहू ने बताया कि 11 मई को इस थानाक्षेत्र के पुरुषोत्तम गांव में सात साल की एक लड़की से एक व्यक्ति ने खेत में एक सिंचाई केंद्र पर कथित रुप से बलात्कार किया। लड़की दूसरी कक्षा की छात्रा है।

साहू के अनुसार लड़की की मां की शिकायत के आधार पर आरोपी को आज गिरफ्तार किया गया। एक अन्य वारदात में केंद्रपाड़ा जिले के अंबापाडा गांव में सात साल की लड़की से उसके ट्यूटर ने कथित रुप से बलात्कार किया। उपसंभागीय पुलिस अधिकारी राजीव लोचन पांडा के अनुसार पिछले हफ्ते जब लड़की घर में थी तब ट्यूटर ने उससे बलात्कार किया। कल आरोपी को गिरफ्तार किया गया। 

 

Yaspal

Advertising