अब दिल्ली की दो महिला पुलिसकर्मियों ने बनाया Tik Tok, हरियाणवी गाने पर लगाए ठुमके

Tuesday, Jul 30, 2019 - 06:32 PM (IST)

नेशनल डेस्क: इन दिनों दुनियाभर में टिक टॉक का जादू छाया हुआ है। युवा से लेकर बुजुर्ग हर कोई वीडियो बनाकर रातोंरात सोशल मीडिया पर चर्चित हो जाना चाहते हैं। प्रशासन द्वारा कई लोगों पर कार्रवाई करने के बावजूद अभी भी पुलिस कर्मियों के सिर से टिकटॉक का नशा उतरता हुए दिखाई नहीं दे रहा है। अब दिल्ली पुलिस की दो महिला कर्मियों का टिक टॉक वीडियो सामने आया है। 

वायरल हो रहे वीडियो में दो महिला पुलिस की वर्दी में दिखाई दे रही हैं। वह हरियाणा के मशहूर सिंगर अजय हूडा का गाना 'बटुआ से मुंह लेरी पतली कमर' गाने पर डांस कर रही हैं। इन दोनों के पीछे दिल्ली पुलिस की बैरिगेटिंग भी दिख रही है। हालांकि यह वीडियो किस जगह की है उसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। सोशल मीडिया पर इन दोनों का वीडियो तेजी से वायरल हो र​हा है। 

बता दें कि पिछले दिनों गुजरात के मेहसाणा में एक महिला पुलिस कर्मी का पुलिस थाने में टिकटॉक पर डांस करते हुए वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद उसे सस्पेंड कर दिया था। पुलिस अधिकारी ने महिला पुलिस कर्मी को सस्पेंड करने के बाद कहा कि था पुलिस कर्मियों को अनुशासन में रहकर काम करना चाहिए। ड्यूटी पर रहकर इस तरह टिकटॉक वीडियो बनाना अनुशासन को तोड़ना है।

vasudha

Advertising