दिल्ली: पुलिस ने रुकने का किया इशारा तो बदमाशों ने चला दी गोली, मुठभेड़ में 2 अपराधी घायल

Friday, Oct 11, 2019 - 09:36 AM (IST)

नई दिल्लीः दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में शुक्रवार की सुबह पुलिस के साथ संक्षिप्त मुठभेड़ में दो अपराधी घायल हो गए। पुलिस को संदेह है कि इनमें से एक अपराधी राष्ट्रीय राजधानी में एक महिला पत्रकार की मोबाइल लूट कांड में शामिल था। मोबाइल छीनने के क्रम में महिला पत्रकार घायल हो गई थीं। दिल्ली पुलिस की विशेष सेल ने जब दोनों बदमाशों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस पर गोलियां चलानी शुरू कर दी।

 

जवाबी कारर्वाई में पुलिस की गोली से दोनों घायल हो गए। दोनों को पुलिस राजधानी के विभिन्न हिस्सों में हुई लूटपाट और डकैती के मामलों में तलाश थी। इसके अलावा महिला पत्रकार की मोबाइल लूट के दौरान उन्हें घायल करने के मामले में भी इनकी तलाश की जा रही थी।
 

Seema Sharma

Advertising