सितंबर में लगने जा रहे हैं दो बड़े ग्रहण, क्या आपके शहर में होगा इसका असर, जानिए?

punjabkesari.in Monday, Sep 01, 2025 - 06:10 PM (IST)

नेशनल डेस्क: सितंबर में इस बार दो ग्रहण लगने वाले हैं। पहला ग्रहण 7 सितंबर को होगा पितृ पक्ष की शुरुआत पर लगेगा और ये चंद्र ग्रहण होगा। दूसरा ग्रहण 21 सितंबर को लगेगा, जो सूर्य ग्रहण होगा। एक ही महीने में दो ग्रहण का पड़ना एक दुर्लभ घटना होगी। चंद्र ग्रहण तो भारत में नहीं दिखाई देगा। आइए जानते हैं कि क्या साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा और इसका क्या प्रभाव होगा।

ये भी पढ़ें- राहुल गांधी की बिहार यात्रा से क्या 2025 में पलटेगी बाजी?

 

21 सितंबर को कब दिखेगा सूर्य ग्रहण?

सर्व पितृ अमावस्या पर इस साल सूर्य ग्रहण का साया रहेगा। यह आंशिक सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार रात 10:59 बजे शुरू होगा और देर रात 03:23 बजे खत्म होगा। इस ग्रहण की 4 घंटे 24 मिनट  के लिए लगेगा। यह खगोलीय घटना कन्या राशि और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में लगेगी।

PunjabKesari

भारत में सूर्य ग्रहण का प्रभाव और सूतक काल

यह सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार रात में लगेगा,जिसके चलते ये  भारत में दिखाई नहीं देगा। इसी के चलते भारत में सूतककाल में मान्य नहीं होगा, जिसके कारण इसके धार्मिक नियम भी लागू नहीं होंगे। यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण है, जो तब होता है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है, लेकिन वे पूरी तरह से सीधी रेखा में नहीं होते हैं। इस स्थिति में चंद्रमा सूर्य को केवल आंशिक रूप से ढकता है।

ये भी पढ़ें- जम्मू में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचे अमित शाह, पीड़ितों को राहत का दिया आश्वासन

कहां-कहां दिखेगा यह सूर्य ग्रहण?

यह सूर्य ग्रहण भारत के अलावा अन्य कई देशों और महासागरों में दिखाई देगा। इसे ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, फिजी, अंटार्कटिका महासागर और न्यूजीलैंड में देखा जा सकेगा।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News