फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ दो गिरफ्तार

Monday, Feb 08, 2016 - 01:02 AM (IST)

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने गुजरात पुलिस के साथ मिलकर मयूर विहार क्षेत्र से संचालित किए जा रहे एक फर्जी कॉल सेंटर का भांडाफोड़ किया है और दो लोगों को गिरफ्तार किया है। वे लोगों को कथित तौर पर आकर्षक बोनस वाली बीमा पॉलिसियों और यात्रा पैकेजों की पेशकाश देते थे।
 
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के अधिकारियों के मुताबिक, गिरोह ने पिछले छह महीने में लोगों से करीब एक करोड़ रुपए की ठगी की है और यह पुलिस से बचने के लिए ज्यादातर गुजरात के दूरस्थ इलाकों में रहने वाले लोगों को निशाना बनाते थे। पुलिस ने कहा कि आरोपियों की शिनाख्त अमित शर्मा (28) और अजीत ठाकुर (22) के तौर पर हुई है और दोनों राष्ट्रीय राजधानी के निवासी है। उन्होंने कहा कि कॉल सेंटर को मुख्य आरोपी कृष्ण पाल सिंह चला रहा था। वह अब भी फरार है और उसने करीब 25 लड़के-लड़कियों को टेली कॉलर के तौर पर रखा हुआ था। 
Advertising