श्रीनगर एयरपोर्ट में सेना के दो जवान हथियारों सहितगिरफ़्तार

Friday, Jul 29, 2022 - 02:12 PM (IST)


श्रीनगर: एयरपोर्ट पर शुक्रवार को सेना के दो जवानों को हथियारों सहित हिरासत में लिया गया।
अधिकारिक जानकारी के अनुसार श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सेना की 3 आरआर के बबिन कुमार को हिरासत में लिया गया। उसके पास से 7.62 एमएम का जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। जवान श्रीनगर से दिल्ली गो फस्र्ट की उड़ान से रवाना होने वाला था। पुलिस ने उसे गिरफ़्तार  कर हुमहामा पुलिस चैकी में रखा है।
वहीं शुक्रवार सुबह असम राइफलस के एक जवान को दो जिन्दा कारतूसों के साथ पकड़ा गया।
 

Monika Jamwal

Advertising