कांग्रेस पर भड़के ट्विटर यूजर, कहा- पहले गाय खाई अब देश खाएंगे

Sunday, Jun 11, 2017 - 05:10 PM (IST)

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश में 2 जून से किसान आंदोलन कर रहे हैं। किसानों की मांग है कि उन्हें उनकी फसलों की सही कीमत मिले और कर्जमाफी हो। 3 जून को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों से मिलकर मामला सुलझने का दावा किया था। इसके बाद एक धड़े ने आंदोलन वापस भी ले लिया था लेकिन बाकी किसान विरोध प्रदर्शन पर अड़े रहे। प्रदर्शनकारी और सुरक्षाबल आमने-सामने आए। इसके बाद दोनों ओर से पथराव हुआ और फिर गोलियां चली, जिसमें 5 किसानों की मौत हो गई।


इस बढ़ते आंदोलन के लिए जहां कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरने में कोई कमी नहीं छोड़ी, वहीं ट्विटर पर लोगों ने कांग्रेस की कड़ी आलोचना की। ट्विटर पर #दंगाईCongress ट्रेंड करने लगा। एक यूजर ने लिखा कि जब-जब कांग्रेस कमजोर हुई है, तब-तब देश ने बड़े दंगे देखे हैं। एक सांप को अधमरा छोडऩा बहुत बड़ी गलती होती है।


दूसरे यूजर ने लिखा कि पहले तो कांग्रेस गाय खा गई अब देश खाने के चक्कर में पड़ी है। मेरे देश के किसानों की बदहाली का कारण भी यही है और आज हमदर्दी जता रही। एक अन्य यूजर ने लिखा कि जरा ये बताओ की किसानों की जमीन जब वाड्रा की दे दी थी तब ये हमदर्दी कहां चली गई थी।

 

 

Advertising