12 घंटे की सर्जरी के बाद अलग हुए एक-दूसरे से जुड़े लव और प्रिंस

Thursday, Dec 14, 2017 - 12:10 PM (IST)

मुंबईः मुंबई में परेल स्थित वाडिया अस्पताल में एक जटिल सर्जरी के बाद जन्म से जुड़े बच्चों लव और प्रिंस को अलग कर दिया गया। मंगलवार को 20 डॉक्टरों ने 12 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद दोनों को अलग किया। फिलहाल दोनों बच्चों की हालत सामान्य है लेकिन फिर डॉक्टरों ने उन्हें सघन निगरानी में रखा है। डॉक्टरों ने बताया कि 24वें सप्ताह में ही बता चल गया था कि घाटकोपर की रहने वाली शीतल झाल्टे के गर्भ में जुड़वा बच्चे हैं लेकिन जब उनका जन्म हुआ तो पता चला कि दोनों शरीर से एक-दूसरे के साथ जुड़े हुए हैं। उस समय उनकी स्थिति नाजुक थी इसलिए दोनों को जन्म के 1 साल 3 महीने बाद सर्जरी कर अलग किया गया।

कॉन्जाइंड बच्चों में सबसे बड़ी दिक्कत कॉमन अंगों की होती है। कई बार दो बच्चों के बीच एक ही लिवर और दो या तीन किडनी होते हैं। ऐसे में सर्जरी के वक्त काफी सतर्कता बरतनी पड़ती है। लव और प्रिंस के मामले में भी कुछ ऐसा ही था। सर्जरी करनी वाली डॉक्टर बताया कि लव और प्रिंस पेट और कमर से जुड़े थे। ऐसे में उनके लिवर, इंटेंस्टाइन और यूरिनरी ब्लैडर एक ही थे। सर्जरी के दौरान जरा-सी चूक भी बड़ी मुसीबत बन सकती थी इसलिए हमने सर्जरी के दौरान उनके लिवर को काटकर दो बना दिया। इसी तरह अन्य अंगों को भी दो बनाना पड़ा। बता दें कि लव और प्रिंस से पहले अस्पताल द्वारा रिद्धि-सिद्धि की भी सफल सर्जरी कर उन्हें अलग किया जा चुका है।

Advertising