छोटे पर्दे पर लौट रहे हैं भगवान राम, टीवी की सीता बोली- रामायण की वापसी से मैं बहुत खुश

punjabkesari.in Friday, Apr 16, 2021 - 02:53 PM (IST)

नेशनल डेस्क:  राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दौरान प्रसारण के बाद रामानंद सागर की महाकृति "रामायण" को फिर से टीवी पर प्रसारित किया जा रहा है। 33 साल बाद फिर से "रामायण" को मार्च 2020 में दूरदर्शन नेशनल चैनल पर प्रसारित किया गया था। वर्तमान में यह धार्मिक सीरियल स्टार भारत पर प्रसारित किया जा रहा है। रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया टोपीवाला ने इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों को इसकी जानकारी दी।

PunjabKesari
दीपिका चिखलिया ने कहा कि यह बताने के लिए उत्साहित हूं कि 'रामायण' का इस साल फिर से छोटे पर्दे पर प्रसारण होगा। 'रामायण' पिछले साल लॉकडाउन के दौरान प्रसारित हुई थी, और ऐसा लग रहा है कि इतिहास खुद को दोहरा रहा है। उन्होंने कहा कि यह शो न केवल मेरे जीवन का, बल्कि वर्षों से हजारों भारतीय परिवारों का एक बड़ा हिस्सा रहा है।

PunjabKesari
टीवी की सीता ने कहा कि हमारे समुदाय का हिस्सा बनें और आने वाली पीढ़ियों के साथ 'रामायण' के ज्ञान को साझा करें। रामानंद सागर द्वारा लिखित, निर्मित और निर्देशित "रामायण" पहली बार 1987 में दूरदर्शन पर प्रसारित हुई थी और काफी लोकप्रिय हुई। इस शो में राम के किरदार को अरुण गोविल ने निभाया था और सुनील लहरी ने लक्ष्मण का किरदार निभाया था।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News