त्रिपुुरा में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध

Sunday, Feb 18, 2018 - 12:41 AM (IST)

अगरतला : त्रिपुरा के मुख्य चुनाव अधिकारी ने शनिवार को कहा कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष सभा चुनाव कराए जाने के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी श्रीराम तारानिकांति ने कहा कि चुनाव अधिकारियों और केन्द्रीय तथा राज्य पुलिस बल के जवानों समेत सुरक्षाबलों ने चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से कराए जाने के सभी उपाय किए हैं।

उन्होंने कहा कि हम यह सुनिश्चित करेंगे कि चुनाव स्वतंत्र एवं निष्पक्ष तरीके से हो। पुलिस ,केन्द्रीय बल और सभी हितधारकों, खासकर नागरिक ,राजनीतिक दलों एवं प्रेस के सहयोग से ही यह संभव है। निर्वाचन अधिकारी ने एक सवाल पर कहा कि तीन निर्वाचन अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान अथवा चुनाव के बाद किसी तरह की हिंसा की आशंका नहीं है।

उल्लेखनीय है कि 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए 18 फरवरी को मतदान होना है। मतों की गिनती तीन मार्च को होगी। इस राज्य में 25 साल से माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की सरकार है। इस बार के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी माकपा को कड़ा मुकाबला दे रही है।

Advertising