टयूशन पढने आई लड़कियों से अध्यापक ने की ऐसी गंदी करतूत कि शर्मसार हुए लोग

Saturday, Oct 31, 2015 - 09:57 PM (IST)

नई दिल्ली: दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में दो छोटी लड़कियों पर कथित यौन हमला करने वाले 28 वर्षीय एक निजी ट्यूटर को गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें से एक लड़की की उम्र छह और दूसरी की सात साल है। पुलिस ने आज बताया कि आरोपी की पहचान राजकुमार के तौर पर हुई है। वह शादीशुदा है और उसका एक पांच साल का बेटा भी है। वह अपने घर पर एक निजी कोचिंग संस्थान चलाता है।  

कल इस घटना के संबंध में दोनों लड़कियों के अभिभावकों ने पुलिस से संपर्क किया था और दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए। दोनों बच्चियां राजकुमार के यहां पढऩे जाया करती थीं। पुलिस उपायुक्त उत्तर पश्चिम विजय सिंह ने कहा, ‘‘दोनों मामलों में पुलिस ने भारतीय दंड संहिता और पास्को कानून के तहत मामला दर्ज किया है। उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया।’’ अधिकारी ने बताया कि दोनों बच्चियों के अभिभावकों ने एक साथ पुलिस को इस बारे में बताया। आरोपी पिछले 15 दिन से दोनों बच्चियों के साथ कथित रूप से यौनाचार कर रहा था। पुलिस जांच कर रही है कि क्या आरोपी ने अन्य छात्रों के साथ भी इस तरह की हरकतों को अंजाम दिया है। 
Advertising