अब ट्रंप की बेटी टिफनी भारत दौरे पर; पति संग किए अक्षरधाम मंदिर के दर्शन, ताजमहल में दिए रोमांटिक पोज
punjabkesari.in Saturday, May 30, 2026 - 05:40 PM (IST)
International Desk: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफ़नी ट्रंप (Tiffany Trump) इन दिनों निजी यात्रा पर भारत में हैं। उनके साथ उनके पति माइकल बोलस (Michael Boulos) और कुछ करीबी मित्र भी मौजूद हैं। भारत यात्रा के दौरान टिफनी ने सबसे पहले दिल्ली स्थित भव्य अक्षरधाम (Swaminarayan Akshardham) मंदिर के दर्शन किए। उन्होंने मंदिर परिसर में बिताए गए पलों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं, जिन्हें काफी पसंद किया जा रहा है। स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर प्रशासन ने भी सोशल मीडिया पर टिफनी ट्रंप और माइकल बुलोस के दौरे की तस्वीरें साझा करते हुए उनका स्वागत किया। मंदिर प्रबंधन ने इसे भारतीय संस्कृति और विरासत से जुड़ने का एक सुंदर अवसर बताया। भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर (Sergio Gor) ने भी टिफनी और उनके पति के साथ तस्वीर साझा करते हुए भारत में उनका स्वागत किया।
A beautiful day of exploring culture and heritage.✨
— Swaminarayan Akshardham - New Delhi (@DelhiAkshardham) May 29, 2026
It was an honor to host Tiffany Trump, Michael Boulos, and their friends at BAPS Swaminarayan Akshardham in New Delhi. 🙏https://t.co/EFKbGtQpuG@TiffanyATrump @USAmbIndia @BAPS https://t.co/5eJEuy6RV1 pic.twitter.com/2FMd6sNYbV
ताजमहल का भी भ्रमण
दिल्ली दौरे के बाद टिफनी और माइकल शनिवार सुबह आगरा पहुंचे, जहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध ताजमहल (Taj Mahal) का भ्रमण किया। संगमरमर से बने इस ऐतिहासिक स्मारक के सामने दोनों ने समय बिताया और इसकी वास्तुकला तथा इतिहास को करीब से देखा। सुरक्षा कारणों से स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने विशेष इंतजाम किए थे, हालांकि यह पूरी तरह निजी यात्रा बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार आगरा के बाद टिफनी ट्रंप और माइकल बुलोस राजस्थान के ऐतिहासिक शहर Jaisalmer का रुख कर सकते हैं। हालांकि उनके पूरे यात्रा कार्यक्रम को सार्वजनिक नहीं किया गया है।
#WATCH | US President Donald Trump's daughter Tiffany Trump and his son-in-law, Michael Boulos, visit the Taj Mahal in Agra, Uttar Pradesh. pic.twitter.com/msWlUP3EV0
— ANI (@ANI) May 30, 2026
कौन हैं टिफनी ट्रंप?
- टिफनी ट्रंप, डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पूर्व पत्नी मार्ला मेपल्स Marla Maples की बेटी हैं।
- वह ट्रंप की चौथी संतान हैं।
- उन्होंने Georgetown University Law Center से कानून की पढ़ाई की।
- वर्ष 2022 में उन्होंने अमेरिकी-लेबनानी व्यवसायी माइकल बुलोस से विवाह किया था।
- उनके सौतेले भाई-बहनों में डोनाल्ड ट्रंप जूनियर( Donald Trump Jr.), इवांका ट्रंप (Ivanka Trump), एरिक ट्रंप (Eric Trump) और बैरन ट्रंप (Barron Trump) शामिल हैं।
- भारत की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों में टिफनी ट्रंप की रुचि ने उनकी इस निजी यात्रा को अंतरराष्ट्रीय मीडिया में चर्चा का विषय बना दिया है।
