ट्रंप का भारत को झटका, भारतीय सामान पर बढ़ सकती है ड्यूटी

Sunday, Mar 03, 2019 - 12:50 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को बड़ा झटका दिया है। आने वाले दिनों में अमेरिका भारतीय सामान पर शुल्क बढ़ सकता है। उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि भारत हमसे कारोबार में 100 प्रतिशत शुल्क वसूलता है। अगर हम यहां से कोई वस्तु भारत भेजते हैं तो उस पर भारत 100% शुल्क लगाता है। वहीं भारत से कोई वस्तु अमेरिका आती है तो हम उस पर कोई शुल्क नहीं वसूलते।

ट्रंप ने आगे बोलते हुए कहा, “मैं भारत से आयतित वस्तुओं पर शुल्क लगाने का पक्षधर हूं। उन्होंने कहा कि भारत से आने वाली वस्तुओं पर एक कर लगाया जाए। बता दें कि अमेरिका और भारत के बीच द्विपक्षीय कारोबार संबंध इस समय अपने उच्चतम स्तर पर हैं।

गौरतलब है कि अमेरिका और चीन के बीच इस समय व्यापारिक संबंधों में खटास चल रही है। दोनों देशों में ट्रेड वॉर चल रहा है। इससे भारत को आने वाले समय में भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक संबंध और मजबूत होने के आसार हैं।  

Yaspal

Advertising