ट्रंप ने भारतीय-अमेरिकी मनीषा सिंह को OECD में दूत पद के लिए किया नामित

Wednesday, May 06, 2020 - 11:53 AM (IST)

 

न्यूयार्कः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतंवशी वकील सरिता कोमितारेड्‌डी को न्यूयॉर्क के फेडरल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट का जज बनाने के बाद अब भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक मनीषा सिंह को आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (OCD) में अपने दूत पद के लिए नामित किया है। व्हाइट हाउस द्वारा सीनेट को भेजे गए नामांकन के अनुसार, सिंह अभी विदेश मंत्रालय में आर्थिक और व्यावसायिक मामले की सहायक सचिव है।

 

सिंह ओईसीडी में अमेरिका का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनकी रैंक राजदूत के बराबर होगी। पेरिस स्थित ओईसीडी आर्थिक प्रगति और विश्व व्यापार को बढ़ावा देने वाला एक अंतर सरकारी आर्थिक संगठन है। 36 देश इसके सदस्य हैं। ट्रम्प ने 27 अप्रैल को ही सिंह को इस पद के लिए नामित करने की इच्छा जाहिर कर दी थी। सिंह विदेश मंत्रालय में आर्थिक विकास, ऊर्जा और पर्यावरण की कार्यकारी अवर सचिव और आर्थिक, ऊर्जा और व्यवसाय मामलों के ब्यूरो की कार्यकारी सचिव के तौर पर भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं।

Tanuja

Advertising