अमरीका तक रोशनी पर्व का उत्साह, ट्रंप ने  व्हाइट हाऊस में मनाई दीवाली

Wednesday, Oct 18, 2017 - 03:05 PM (IST)

वॉशिंगटनः रोशनी पर्व दीवाली का उत्साह अमरीका तक पहुंच गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्टाफ और परिवार के सदस्यों के साथ व्हाइट हाऊस में दीवाली मनाई। इस दौरान निक्की हेली, सीमा वर्मा सहित प्रशासन के वरिष्ठ भारतीय अमरीकी सदस्यों तथा समुदाय के नेता उपस्थित थे।

निक्की हेली संयुक्त राष्ट्र में अमरीका की राजदूत हैं, सीमा वर्मा सैंटर्स फॉर मैडीकेयर एंड मेडिकैड सर्विसेज की प्रशासक हैं। इस दौरान ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप भी मौजूद थीं। मालूम हो, व्हाइट हाऊस में दिवाली मनाने की परंपरा पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने शुरू की थी।

उनके बाद व्हाइट हाउस में आए बराक ओबामा और उनके परिवार ने भी दीवाली मनाई। ओबामा व्हाइट हाऊस के ईस्ट रूम में दीप जलाते थे। बहरहाल, ट्रंप जिस समय दीवाली मना रहे थे, तब मीडिया को व्हाइट हाऊस में प्रवेश नहीं किया गया है। इसको लेकर कुछ देर विवाद की स्थिति बनी।

Advertising