भाजपा नेता के बेटे की बढ़ी मुश्किलें, पत्नी को आत्म/हत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज

punjabkesari.in Wednesday, Aug 26, 2026 - 09:39 PM (IST)

नेशनल डेस्क : भाजपा की एक नेत्री के बेटे और उसकी महिला मित्र के खिलाफ पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। सूरत पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस निरीक्षक वी. ए. देसाई ने कहा, ''निधि सिंह (24) ने कथित तौर पर 23 अगस्त को शहर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।''

प्राथमिकी के अनुसार, मूल रूप से बिहार की रहने वाली निधि ने 2024 में स्थानीय भाजपा नेता शशि सिंह के बेटे सौरभ सिंह से शादी की थी और वह उनके साथ सूरत के कदोदरा इलाके में रह रही थीं। निधि के परिवार का आरोप है कि सौरभ के विवाहेतर संबंध की वजह से उसने यह चरम कदम उठाया।

देसाई ने कहा, ''निधि के भाई के आरोपों के आधार पर, सौरभ और इशिता (वह महिला जिसके साथ उसका कथित तौर पर संबंध था) के खिलाफ धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना), 85 (पति द्वारा महिला के साथ क्रूरता करना) और 54 (अपराध के समय मौजूद व्यक्ति द्वारा उकसाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।'' उन्होंने बताया कि पोस्टमॉर्टम के समय निधि के कपड़ों से एक सुसाइड नोट भी मिला। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar