त्रिपुरा: बिहार की दो महिलाएं तीन लाख रुपये के सूखे गांजे के साथ गिरफ्तार
punjabkesari.in Monday, Apr 06, 2026 - 02:09 PM (IST)
नेशनल डेस्क। त्रिपुरा पुलिस ने सोमवार को गोमती जिले के उदयपुर में लगभग तीन लाख रुपये मूल्य के 50 किलोग्राम सूखे गांजे की तस्करी के आरोप में बिहार की दो महिलाओं को गिरफ्तार किया। उदयपुर के गरजी आउटपोस्ट पुलिस थाना प्रभारी तपन दास के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अपने पुलिस थाने के सामने नियमित नाका जांच अभियान में बेलोनिया (दक्षिण जिला) से अगरतला (पश्चिम जिला) जा रही एक यात्री बस को संदेह के आधार पर रोका।
तलाशी के दौरान बस में से गांजा बरामद किया गया। इस मामले में बेलोनिया के एक ईंट-भट्ठे में मजदूरी करने वाली इन दो महिलाओं को संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर हिरासत में लिया गया। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि वे अगरतला रेलवे स्टेशन से इन नशीले पदार्थों को बिहार ले जाने की योजना बना रही थीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।
