त्रिपुरा CM बिप्लब की कोरोना रिपोर्ट आई नेगेटिव, फिर भी 7 दिन तक रहेंगे होम क्वारंटाइन

Tuesday, Aug 04, 2020 - 01:44 PM (IST)

नेशनल डेस्क: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब की मंगलवार को कोरोना वायरस की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। हालांकि बिप्लब कुमार देब के परिवार के दो सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। परिवार के सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर देब ने अगले 7 दिनों के लिए खुद को घर पर ही आइसोलेट करने का फैसला किया है। देब ने सोमवार देर रात ट्वीट किया, ‘‘ मेरे परिवार के दो सदस्यों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। कोई अन्य सदस्य संक्रमित नहीं है।'' देब ने बताया कि दोनों संक्रमित सदस्य घर पर ही क्वारंटाइन में हैं।

मुख्यमंत्री ने मंगलवार सुबह ट्वीट किया, ‘‘कोविड-19 की जांच में मेरे संक्रमित नही होने की पुष्टि हुई है। अगले सात दिन तक में क्वारंटाइन में रहूंगा और अन्य दिशा-निर्देशों का पालन करूंगा। मैं घर से ही काम करूंगा। मैं त्रिपुरा के लोगों का उनकी शुभकामनाओं और दुआओं के लिए शुक्रिया करता हूं। कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी और हम इसे एक साथ जीतेंगे।'' सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास को रोगाणुमुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि देब के एक सुरक्षा कर्मी के कुछ दिन पहले संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

Seema Sharma

Advertising