त्रिपुरा के मुख्यमंत्री की राजनाथ से मुलाकात, कानून और व्यवस्था के मुद्दे पर की चर्चा

Wednesday, Mar 21, 2018 - 12:16 AM (IST)

नई दिल्ली: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब और उपमुख्यमंत्री जिष्णु देब बर्मन ने मंगलवार को यहां गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की और राज्य की सुरक्षा स्थिति समेत विभिन्न मुद्दों पर विचार- विमर्श किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

हाल में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा द्वारा राज्य में पहली बार अपनी सरकार का गठन किए जाने के बाद देब की राष्ट्रीय राजधानी की यह पहली यात्रा है। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने त्रिपुरा में कानून एवं व्यवस्था की स्थितिसे गृह मंत्री को अवगत कराया। 

मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की थी और वे लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन द्वारा सांसदों के लिए दिए गए भोज में भी शामिल हुए थे। देब के वित्त मंत्री अरुण जेटली से भी मिलने की उम्मीद है और राज्य के वित्तीय संकट से निपटने के लिए वह एक पैकेज की मांग कर सकते है।    

Punjab Kesari

Advertising