फिर घिरे त्रिपुरा के CM, बोले- भारत की असली खूबसूरती डायना नहीं बल्कि ऐश्वर्या राय हैं

punjabkesari.in Friday, Apr 27, 2018 - 11:54 AM (IST)

नई दिल्ली: लगातार अपने अजीबो-गरीब बयानों से विवादों में घिरने वाले त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब के 21 साल पहले डायना हेडन को ‘ मिस वर्ल्ड  ’ बनाए जाने पर सवाल करने को लेकर लोगों ने ट्विटर पर उनकी आलोचना की।  देब ने इसके उलट ऐश्वर्या की तारीफ करते हुए कहा कि वह ‘‘सच में भारतीय महिलाओं का प्रतिनिधित्व करती हैं।’’     

नागेन्द्र शर्मा ने किया रिट्वीट
उन्होंने कहा था, ‘‘जिसने भी अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया, जीतकर लौटा। लगातार पांच सालों तक, हमने मिस वर्ल्ड /मिस यूनिवर्स के ताज जीते। डायना हेडन भी जीत गईं। क्या आपको लगता है कि उन्हें ताज जीतना चाहिए था?’’ कार्यकर्ता कविता कृष्णन ने टिप्पणी की कि यह ‘‘ मूर्खतापूर्ण , कामुक और सांप्रदायिक है। ’’ दिल्ली के मुख्यमंत्री के सलाहकार नागेन्द्र शर्मा ने रिट्वीट किया कि हम अभी भी अप्रैल में है और हो सकता है यह 2018 का सबसे हास्यास्पद उद्धरण बन सकता है।  एक वरिष्ठ पत्रकार ने कहा कि एक कारण के लिए हम त्रिपुरा में जनादेश की तारीफ कर सकते हैं कि देश को नया मनोरंजन करने वाला मिल गया।           


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil dev

Recommended News

Related News