माकपा को झटका: 6 बार रहे थे विधायक, सातवीं बार नतीजा आने से एक दिन पहले हो गई मौत

Saturday, Mar 03, 2018 - 11:49 AM (IST)

अगरतला: त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव के बीच माकपा को झटका लगा है।  लगातार छह बार पार्टी से विधायक रहे खगेंद्र जमतिया का होली के दिन नई दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। यानी कि सातवीं बार चुनाव के नतीजे आने से पहले वह गुजर गए। जमतिया विधानसभा चुनाव में कृष्णपुर विधानसभा क्षेत्र से माकपा उम्मीदवार थे। राज्य में 18 फरवरी को मतदान हुआ। वह 64 साल के थे। उनके परिवार में पत्नी और दो पुत्र हैं।

अस्पताल में भर्ती थे विधायक जमतिया
माकपा प्रवक्ता गौतम दास ने बताया कि जमतिया को बीते नौ फरवरी को बीमार पडऩे के बाद दिल्ली के गोविंद बल्लभ पंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दास ने कहा कि 25 फरवरी को उनको एम्स में भर्ती कराया गया जहां जांच के बाद उनके ब्लड कैंसर से पीड़ित का होने का पता चला। जमतिया इस विधानसभा चुनाव में कृष्णपुर विधानसभा क्षेत्र से खड़े हुए थे। बीते 18 फरवरी को राज्य में मतदान हुआ और शनिवार को इसके नतीजे घोषित किए जाएंगे। वह 1983 में माकपा में शामिल हुए थे। वह 1988 से लगातार छह बार विधायक रहे।

Advertising