तृणमूल कांग्रेस राष्ट्रहित के खिलाफ काम कर रही है : भाजपा

Tuesday, Aug 14, 2018 - 10:35 PM (IST)

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में भाजपा ने मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस पर राष्ट्र हित के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया। भगवा पार्टी ने राज्य के सत्तारूढ़ दल को इस बारे में अपना रुख स्पष्ट करने को कहा कि वह घुसपैठियों के पक्ष में है, या उनके खिलाफ है। भाजपा प्रदेश प्रमुख दिलीप घोष ने कहा, ‘(मुख्यमंत्री) ममता बनर्जी को साफ - साफ कहना चाहिए कि उनकी पार्टी घुसपैठियों के पक्ष में है, या नहीं।

तृणमूल कांग्रेस को यह स्पष्ट करना होगा कि किसके वोट से उसने जीत हासिल की, क्या उन्हें भारतीयों का वोट मिला या घुसपैठियों का। उन्हें स्पष्ट करना चाहिए।’ गौरतलब है कि ममता ने भाजपा पर एनआरसी का कार्य लोकसभा चुनाव को ध्यान में रख कर करने का आरोप लगाया था जिस पर घोष की यह टिप्पणी आई है।

shukdev

Advertising