18 हजार फुट पर  माइन्स 30 डिग्री में हिमवीरों ने शान से लहराया तिरंगा

Saturday, Jan 26, 2019 - 06:21 PM (IST)

लद्दाख : देश की सुरक्षा में जुटे भारतीय सेना के जांबाज सिपाही किसी भी मौसम और स्थिति में अपने कत्र्तव्य से पीछे नहीं हटते हैं। इसकी मिसालें कई बार देखने को मिलती हैं। माइनस 30 डिग्री से भी नीचे तापमान, सांस लो तो दूसरी सांस भी जम जाए, ऐसी स्थिति में देश सेवा में जुटे हिमवीरों ने 18 हजार फुट की ऊंचाई पर देश का 70 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया।


विश्व के सबसे ऊंचे रणक्षेत्र में जहां जिन्दगी काफी कठिन है , वहां सरहदों की रक्षा करते वीर जवानों का देश प्रेम देखते ही बनता है। यह हिमवीर भारत-तिब्बत सीमा की रक्षा दिन-रात करते हैं।
 

Monika Jamwal

Advertising