CM केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस में तिरंगे का अपमान! केंद्रीय मंत्री ने पत्र लिख कहा- गलती को सुधारो

Friday, May 28, 2021 - 12:34 PM (IST)

नेशनल डेस्क:  केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल  पर तिरंगे का अपमान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने सीएम और उपराज्यपाल अनिल बैजल को पत्र लिखकर कहा कि  केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय ध्वज को गलत तरीके से लगाया जाता है। 


पटेल ने अपने पत्र में कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री  टीवी चैनल पर जब संबोधन करते हैं तो उनकी कुर्सी के पीछे लगे राष्ट्रीय ध्वज के स्वरूप पर ध्यान चला जाता है। ​प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बैकग्राउंड में जो तिरंगा लगा है, वह तिरंगा संहिता के लिहाज से सही नहीं है। इस गलती को तुरंत सुधारा जाए। 


पत्र में कहा गया कि जिस तरीके सेप्रेस कॉन्फ्रेंस में  बैकग्राउंड में तिरंगे को लगाया गया है उसमें ऐसा लगता है कि सफेद हिस्से को कम करके हरे हिस्से को जोड़ दिया गया है। यह राष्ट्रीय ध्वज संहिता का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि दो ध्वजों को ऐसे लगाया जाता है जिसमें लगता है कि ध्वज पर हरी पट्टियां बढ़ाई गई है। ध्वज की जो संवैधानिक मर्यादा है वो बनी रहनी चाहिए।

उपराज्यपाल को लिखे पत्र में कहा गया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री  टीवी चैनल पर जब संबोधन करते हैं तो उनकी कुर्सी के पीछे लगे राष्ट्रीय ध्वज के स्वरूप पर ध्यान चला जाता है। इसमें  भारत सरकार गृह मंत्रालय की ओर से निर्दिष्ट भारतीय झंडा संहिता में उल्लेखित भाग 1 के 1.3 मानकों का प्रयोग नहीं दिखाई देता है। 

vasudha

Advertising