विलय दिवस पर भाजपा ने महाराजा हरि सिंह को फूल चढ़ाकर श्रद्धाजंलि देकर याद किया

Monday, Oct 26, 2020 - 05:31 PM (IST)

साम्बा : विलय दिवस के मौके पर भारतीय जनता पार्टी की तरफ से पार्टी कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला प्रधान अमर सिंह की देखरेख में हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं ने पहुंचकर महाराजा के फोटो पर फूल चढ़ाकर उन्हें श्रद्धाजंलि अॢपत की। भाजपा नेताओं ने महाराजा हरि सिंह अमर रहे के नारे लगाए और वहां पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रगाण किया। इस मौके पर जिला प्रधान अमर सिंह ने कहा कि महाराजा हरि सिंह ने आज के दिन विलय पर हस्ताक्षर करके राज्य का एक नया इतिहास लिखा था और उनके उस फैसले की बदोलत ही आज राज्य के लोग एक बेहतरीन खुशहाल माहौल में जी रहे हैं।

 

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के आने के बाद से राज्य का लगातार विकास शुरू हो गया और इस बार मोदी सरकार ने विलय दिवस पर सरकारी अवकाश घोषित करके इतिहास बनाया है। इस मौके पर पूर्व प्रधान जंगवीर सिंह चीकू, वरिष्ठ नेता संजीव शर्मा, वरिष्ठ नेता कश्मीरा सिंह, वरिष्ठ नेता सुभाष भगत, युवा मोर्चा प्रदेश सचिव विकास सम्बयाल, विरेंद्र सिंह लक्की, नरेश अम्बा, संजीव कुमार, अंकूश महाजन आदि मौजूद थे।
 

Monika Jamwal

Advertising